ई-मेल से धमकी देने वाला निकला 12 साल का मानसिक रूप से पीड़ित बच्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ई-मेल से धमकी देने वाला निकला 12 साल का मानसिक रूप से पीड़ित बच्चा

-दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में फैली दहशत - धमकी से मचा हड़कंप, स्कूल उड़ाने की साजिश के पीछे निकला 12 साल का मासूम -जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों से लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इन धमकियों के पीछे जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस ने एक 12 वर्षीय नाबालिग की पहचान की है, जिसने ये धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

नाबालिग ने सेंट थॉमस स्कूल (छावला) और सेंट स्टीफन कॉलेज (डीयू) को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से दी थी। द्वारका जिला पुलिस ने बुधवार को आरोपी नाबालिग को दक्षिण दिल्ली से पकड़ा और उसकी परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

मानसिक बीमारी से ग्रसित है बच्चा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बच्चा मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उसने यह ईमेल अपने मोबाइल से भेजे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि वह न तो संबंधित स्कूलों का छात्र है और न ही उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया था। गूगल पर सर्च कर जो भी नाम सामने आए, उन्हें ही उसने ईमेल कर दिए।

तीन दिन में 10 स्कूल और एक कॉलेज को मिली धमकी
दिल्ली के कुल 10 स्कूलों और 1 कॉलेज को बीते तीन दिनों में धमकी भरे ईमेल मिले। बुधवार को वसंत वैली, मदर इंटरनेशनल, रिचमंड ग्लोबल, सेंट थॉमस स्कूल जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों को सुबह के समय बम की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावक दहशत में आ गए।

धमकी मिलने के बाद स्कूल खाली कराए गए और पुलिस व बम निरोधक दस्तों ने पूरे परिसर की जांच की। हालांकि जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी धमकियों को झूठा करार दिया।

साइबर सेल और स्पेशल स्टाफ ने की गहन जांच
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि साइबर सेल और स्पेशल स्टाफ की टीम को जांच में लगाया गया था। तकनीकी पड़ताल में सामने आया कि ईमेल एक मोबाइल डिवाइस से भेजे गए थे। जांच के बाद टीम ने दक्षिण दिल्ली पहुंचकर आरोपी नाबालिग की पहचान की और कार्रवाई की।

पुलिस की जनता से अपील
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी अमित गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता, स्कूल स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox