मेरा युवा भारत दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारा दो कार्यक्रमों का आयोजन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरा युवा भारत दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारा दो कार्यक्रमों का आयोजन 

–‘फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सभी युवाओं को सूचित किया जाता है कि  मेरा युवा भारत, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार दिनांक 25 जुलाई 2025 को स्थान- नोट आउट क्रिकेट अकादमी एंड स्पोर्ट्स क्लब, बी.एस.ई.एस. कार्यालय के पास, मित्राओं, नजफगढ़ के प्रांगण में समय- प्रातः 09:30 बजे से दो महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है:

1. फ्लैगशिप योजनाओं पर एक कार्यशाला
2. एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण अभियान

कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं – प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी देना है। इस कार्यशाला में  50 चयनित युवा भाग लेंगे, जिन्हें इन योजनाओं से जुड़े विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कार्यशाला युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

वहीं, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत से जुड़े युवाओं द्वारा 1500 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। यह पहल  हरित नजफगढ़ अभियान की ओर एक सार्थक योगदान है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आएगी। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान जी, विधायक, नजफगढ़ के कर कमलों से होगा| अत: सभी युवाओं से आग्रह है कि ठीक 09:30 बजे मौके पर पहुँच कर एक वृक्ष लगा कर इस महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भाग बनें।

हमारा विनम्र अनुरोध है कि  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सभी युवाओं (17 से 29 वर्ष) से आग्रह है कि  इस कार्यक्रम में अपनी  सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जो भी युवा कार्यशाला में भाग लेना चाहते हैं, उनसे निवेदन है कि वे इस ईमेल-  mybharatsouthwestdelhi@gmail.com  पर मेल भेज कर अपनी रुची दिखाएँ ताकि आपके साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म शेयर किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox