जहां चाह, वहां राह: दामिनी की कला से भरी उड़ान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जहां चाह, वहां राह: दामिनी की कला से भरी उड़ान

-जुनून, जज़्बा और जादू दामिनी की पहचान

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/-   बिलासपुर की उभरती हुई कलाकार दामिनी देवांगन आज अभिनय, डांस और मॉडलिंग की दुनिया में अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली दामिनी ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के बल पर वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी ख्वाहिश हर नवोदित कलाकार करता है।

दामिनी ने खास बातचीत में बताया, “मैंने अपने सफर की शुरुआत डांस से की थी। बचपन से ही मंच पर परफॉर्म करना पसंद था। स्कूल के हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेती थी। वहीं से आत्मविश्वास मिला और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी।”धीरे-धीरे दामिनी का रुझान अभिनय और मॉडलिंग की ओर बढ़ा। उनका मानना है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, धैर्य और आत्मविश्वास बेहद ज़रूरी है। दामिनी कहती हैं, “मुझे कैमरे के सामने आना बेहद पसंद है। जब किसी किरदार में ढलती हूं, तो खुद को भूल जाती हूं। डांस मेरे लिए आत्म-अभिव्यक्ति है और मॉडलिंग आत्मविश्वास का जरिया।” दामिनी ने देशभर में कई प्रतिष्ठित फैशन शो में हिस्सा लिया है। गोवा में आयोजित नेशनल ब्यूटी टैलेंट शो में उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की सैकड़ों प्रतिभाओं ने भाग लिया था।

अपनी सफलता का श्रेय दामिनी अपने परिवार और गुरुओं को देती हैं। वे युवा पीढ़ी को संदेश देती हैं – “खुद पर विश्वास रखें और रोज़ अपनी कला को निखारें। आलोचना से डरें नहीं, बल्कि उसे सीख का अवसर मानें। मेहनत ईमानदारी से करेंगे तो मंच खुद-ब-खुद मिलेगा।”

दामिनी का सपना है कि वे एक दिन बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाएं और एक ऐसी कलाकार बनें जो समाज के लिए प्रेरणा बने। उनके समर्पण और जुनून को देखकर कहा जा सकता है कि दामिनी आने वाले समय की एक चमकदार सितारा हैं।

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दामिनी देवांगन को राज्य स्तर पर सम्मानित करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। दामिनी जैसी कलाकारों पर हमें गर्व है। वे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देंगी।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox