द्वारका को स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाने की पहल, सोलंकी ने सांसद से की शिष्टाचार भेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका को स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाने की पहल, सोलंकी ने सांसद से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  द्वारका सहित पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के उद्देश्य से एक समन्वय बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद माननीय कमलजीत सहरावत से भेंट कर उन्हें बैठक में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

सोलंकी ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह बैठक क्षेत्र में बरसाती नालों की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी नागरिक सुविधाओं के समुचित रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद महोदया की उपस्थिति इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस पर सांसद महोदया ने बैठक में शामिल होने की सहमति दी और यथासमय उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

सोलंकी ने आग्रह किया कि सांसद संबंधित दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अधिकारियों को भी इस बैठक में आमंत्रित करें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिक समाज के बीच समन्वय को मजबूत कर जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना है।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, मटियाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप सहरावत, दिल्ली नगर निगम की चेयरमैन सविता पवन शर्मा, और द्वारका ‘ए’ वार्ड के पार्षद रामनिवास गहलोत सहित प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

सोलंकी ने आशा जताई कि इस बैठक के माध्यम से द्वारका और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox