नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दक्षिण जिला पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने अब तक करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों निखिल, प्रिंस पाल, परवेज और असगर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹1.25 करोड़ के नकली “मनोरंजन बैंक” नोट, कैश काउंटिंग मशीन, ₹7.5 लाख नकद, ₹4.5 लाख बैंक खाते में फ्रिज की गई राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
फ्लैट में रची गई थी ठगी की साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति को नकद देने का लालच देकर उसे फ्लैट में बुलाया और ₹40 लाख के बदले एक बैग में नकली नोट थमा दिए। यह पूरी साजिश एक सुनियोजित योजना के तहत रची गई थी।
दक्षिण जिला डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि यह गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से धोखाधड़ी करता था और पुलिस की सतर्कता के चलते इन्हें गिरफ्तार किया जा सका है।
गिरोह से जुड़े अन्य ठगी के मामले भी सामने आए
जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग पहले भी तुगलकाबाद में ₹1 करोड़, छतरपुर में ₹30 लाख, और एक अन्य मामले में ₹18 लाख की ठगी कर चुका है।
पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की भी तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जाएगा।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर