
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आतिशी आज नंगली डेयरी झुग्गी बस्ती पहुँचीं, जहाँ उन्होंने झुग्गियों पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। आतिशी ने स्थानीय लोगों के साथ खड़े होकर प्रशासन की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और अमानवीय बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके नेता समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका साफ कहना था कि “हम किसी को भी बेघर नहीं होने देंगे।”

आतिशी का झुग्गीवासियों के बीच पहुँचना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता सिर्फ भाषणों तक नहीं, बल्कि जमीन पर भी है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी।
जनता के हक की लड़ाई अभी रुकी नहीं है यह लगातार जारी रहेगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!