बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में, अब तक 88% लोगों ने जमा किए फॉर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में, अब तक 88% लोगों ने जमा किए फॉर्म

पटना/अनीशा चौहान/-  बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह अभियान 24 जून से शुरू हुआ था, और अब इसमें सिर्फ़ 11 दिन शेष रह गए हैं।

अब तक कुल 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 6.60 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं, जो कि कुल मतदाताओं का लगभग 88 प्रतिशत है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 5.74 करोड़ फॉर्म अपलोड हो चुके हैं।

35 लाख से अधिक नाम हटने की संभावना
दो चरणों में किए गए घर-घर सर्वेक्षण में यह पाया गया कि

1.59% मतदाता मृत हैं,

2.2% ने स्थायी रूप से निवास बदला है, और

0.73% लोग एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हैं।

इस प्रकार कुल 4.52% नाम, यानी लगभग 35.69 लाख मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। आयोग का कहना है कि अभी 11.82% मतदाताओं को फॉर्म जमा करना बाकी है। अस्थायी रूप से बाहर गए मतदाताओं के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वे ऑनलाइन या अपने परिवार के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकें।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 1 अगस्त को होगी प्रकाशित
आयोग के अनुसार, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्ति की प्रक्रिया चलाई जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

सघन प्रयास और व्यापक सहयोग
यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, आयोग तीसरे दौर का सर्वेक्षण शुरू करने जा रहा है। इस कार्य में करीब 1 लाख बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और 1.50 लाख बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) जुटे हुए हैं।

बिहार के सभी 261 शहरी निकायों के 5683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को अपनी मतदाता जानकारी अद्यतन करने का मौका मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox