चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का वार

देहरादून/अनीशा चौहान/-   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।

माहरा ने दावा किया कि 12 जुलाई को निर्वाचन आयोग द्वारा लिखी गई चिट्ठी इस बात का प्रमाण है कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 9 की उपधारा 6 और 7 का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है, जिसकी ओर हाईकोर्ट की टिप्पणी भी संकेत करती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार पहले निकाय चुनावों में हस्तक्षेप हुआ था, वैसी ही कोशिशें अब पंचायत चुनावों में की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इस प्रकार दबाव डाला गया, तो इसका प्रभाव प्रदेश की राजनीतिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पड़ेगा।

करण माहरा ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox