
देहरादून/अनीशा चौहान/- राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट में आयोग की ओर से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिस पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के उपरांत आयोग के अधिवक्ता द्वारा परामर्श और विधिक राय दी गई, जिसे स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया गया।
निर्णय के अनुसार, 14 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन (सिंबल अलॉटमेंट) की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिन प्रत्याशियों के चिन्ह आवंटित नहीं हो सकेगा, उनके लिए यह प्रक्रिया 15 जुलाई की सुबह 8:00 बजे से पुनः शुरू की जाएगी और यह कार्यवाही तब तक चलेगी जब तक सभी आवेदकों को चुनाव चिन्ह नहीं मिल जाते।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे की समस्त चुनावी कार्यवाहियां राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। इस निर्णय से पंचायत चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में स्पष्टता आई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!