नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के कारण दिल्ली-एनसीआर की सीमाएं सील करने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा है कि इस विषय पर हरियाणा सरकार गंभीर है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली से आवाजाही के कारण दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम सबको मिलकर व्यवस्थाएं स्थापित करनी चाहिए, जिसको लेकर हरियाणा तैयार है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर को लेकर हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्य मिलकर आगे बढ़ें ताकि कोरोना महामारी से मिलकर लड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए हमें सख्ती और समझदारी दोनों दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्य इस विषय पर अपना एक-एक उच्च अधिकारी चुनें और फिर आवाजाही के लिए पास आदि सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए ताकि 8 जून तक व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके।
दुष्यंत चैटाला ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सभी राज्य गंभीर है लेकिन इसके बावजूद कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आवाजाही के लिए हरियाणा की ओर से पहले से ही पोर्टल बनाया हुआ है और इसके अलावा 17 राज्यों के लिए केंद्र द्वारा भी एक पोर्टल चल रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें पास के लिए नई व्यवस्था स्थापित करने की बजाय इन पोर्टलों को और बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह आरोग्य सेतु ऐप में भी सुधार करके एक राज्य से दूसरे की आवाजाही को आसान करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि जैसे कोरोना नेगेटिव लोगों को मूवमेंट के लिए छूट देनी चाहिए। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि बॉर्डर खोलने और न खोलने को लेकर सभी राज्यों के अलग-अलग सुझाव है। डिप्टी सीएम ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि हमें बॉर्डर को सामाजिक दूरी को मद्देनजर रखते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सीमित लोगों के लिए खोलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमें सभी को आवाजाही वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के प्रति प्रेरित करना चाहिए।
दुष्यंत चैटाला ने बीते दिनों दिल्ली बॉर्डर सील करने का कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली में आवाजाही के कराण निरंतर गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में मामले बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में दिल्ली आने-जाने के लिए पास की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि कैसे आजादपुर मंडी के कारण कोराना संक्रमण का फैलाव तेजी से हुआ और इसी तरह झज्जर में दिल्ली से आवाजाही के कारण एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से कोरोना के हो रहे फैलाव के कारण प्रदेश के बचाव के लिए सरकार को दिल्ली बॉर्डर सील करना पड़ा। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी जिला अधिकारी बार्डर की आवाजाही को लेकर अपने उचित फैसले ले रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सभी राज्य शुरू से गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य लॉकडाउन की पालना करते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अब हरियाणा, यूपी, दिल्ली को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए अनलॉक-2 से पहले उचित व्यवस्थाएं स्थापित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि कोरोना महामारी में राज्य सरकार ने ई पास के जरिए उद्योगों को वापस सुचारू किया।


More Stories
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”