ट्रक चालक व हैल्पर को लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रक चालक व हैल्पर को लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका मोड़ पर हिमाचल नंबर के एक आईसर केंटर के चालक व हैल्पर से 20 हजार रूपये व मोबाईल फोन लूटने वाले तीनों आरोपी वीरवार को मोहन गार्डन पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम में से 3300 रूपये व मोबाईल फोन बरामद कर लिया है। तथा वारदात में इस्तेेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों राजेश कटारिया पुत्र प्रदीप कटारिया निवासी शीश राम पार्क पाली फैक्टरी बिंदापुर उत्तमनगर, तरूण डोगर पुत्र लेट तुलीराम निवासी शाहपुरा तिलकनगर व साहिल कुमार उर्फ राजा पुत्र लेट मुकेश कुमार निवासी लक्ष्मण पुरी, विपिन गार्डन, मोहन गार्डन को पकड़ लिया है। उन्होने बताया कि 31 मई कों द्वारका मोड़ पर जब केंटर का चालक बीड़ी व पान लेने उतरा तो स्कूटी से आये तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती करते हुए उससे 20 हजार रूपये व मोबाईल फोन छीन कर फरार हो गये। वह शोर मचाता रहा लेकिन किसी ने कोई मदद नही की। इस संबंध में चालक ने बताया कि वह बक्करवाला से सामान भर कर हिमाचल के लिए चला था और द्वारका मोड़ पर 55 फुटा रोड़ पर उसके साथ लूट की वारदात हो गई। थाना मोहन गार्डन पुलिस एसएचओ व एसीपी विजय सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसआई सुभाष, सिपाही संदीप, अजय, राजेश व अश्वनी को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने सीसीटीवी व खबरियों की मदद से आरोपियों करे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि इन तीनों आरोपियों की और मामलों में तो कोई भागीदारी तो नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox