
कनाडा/सिमरन मोरया/- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नवनिर्मित कैफे ‘KAP’S CAFE’ पर बीती रात गोलीबारी हुई। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है और भारत की एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।
जानकारी के अनुसार, हमलावर ने कार से कैफे की खिड़की पर 9-12 राउंड गोलियां चलाईं, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड्डी ने दावा किया कि यह हमला कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराजगी के कारण किया गया, हालांकि बयान की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कनाडा पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। कपिल शर्मा या उनकी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना भारत-कनाडा संबंधों और कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।
क्यों किया गया यह हमला
जानकारी के अनुसार, कुछ हमलावरों कपिल शर्मा और गिन्नी के कैफ पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं पाया है कि यह हमला क्यों किया गया। साथ ही इस हमले पर कपिल और गिन्नी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निशाने पर कपिल शर्मा का रेस्त्रां, या कपिल शर्मा को धमकाने के लिए ये फायरिंग की गई इसकी पुष्टि नहीं हुई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!