झारखंड ट्रेन हादसा: साहिबगंज में मालगाड़ी की टक्कर से मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झारखंड ट्रेन हादसा: साहिबगंज में मालगाड़ी की टक्कर से मचा हड़कंप

झारखंड/सिमरन मोरया/- झारखंड के साहिबगंज जिले से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले के बरहरवा रेलवे सेटिंग यार्ड में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, पत्थर लदी एक मालगाड़ी के डब्बे अचानक अनियंत्रित होकर खिसक गए और एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराए।

इस घटना ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पहले से खड़ी मालगाड़ी को दूसरी ट्रेन ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी पत्थरों से लदी हुई खड़ी थी, तभी उसके कुछ डिब्बे अपने आप आगे की ओर लुढ़कने लगे। अनियंत्रित रफ्तार में डिब्बे आगे जाकर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए और देखते ही देखते कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते चले गए। इस दौरान रैक पटरी से उतर गए, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत
हालांकि, हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। डिब्बों के पलटने और पटरी से उतरने के कारण लोडिंग यार्ड का कामकाज प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन रेलवे की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं मरम्मत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुर्घटना मानवीय चूक से हुई या तकनीकी खामी से।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox