एंटी-नारकोटिक्स सेल ने किया उत्तरी दिल्ली में अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एंटी-नारकोटिक्स सेल ने किया उत्तरी दिल्ली में अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़

-एक महीने लंबी कार्रवाई से बड़ी सफलता

दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तरी जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक महीने तक चले विशेष अभियान में अवैध हथियारों की आपूर्ति में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 खूंखार अपराधियों सहित दो सीसीएल (किशोर अपराधियों) को पकड़ा है और उनके कब्जे से कुल 14 पिस्तौल (13 देसी, 1 सेमी-ऑटोमैटिक), 18 जिंदा कारतूस, और एक स्कूटी बरामद की है, जो हथियारों की डिलीवरी में इस्तेमाल होती थी।

डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने उत्तर दिल्ली में हथियार आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सूचना तंत्र और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। आई/सी एसआई जगबीर खत्री के नेतृत्व में बनी टीम में एसआई हरप्रीत सिंह, एसआई नरेश, और कई हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल थे। एसीपी ऑपरेशन रतन पाल की देखरेख में लगातार जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाई जा रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक, मोहम्मद बिलाल (उम्र 19, निवासी भलस्वा डेयरी) फरीदाबाद बस स्टैंड, कश्मीरी गेट पर हथियारों की डिलीवरी के लिए आ रहा है। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर बिलाल को पकड़ा और उसकी तलाशी में 4 देशी पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में बिलाल ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त है और उसने हथियार अलीगढ़ के हारुन और अजीम से खरीदे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिरोह दिल्ली के कई इलाकों में हथियारों की आपूर्ति में सक्रिय था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox