सदर बाजार में लूट की वारदात का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदर बाजार में लूट की वारदात का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

-पीड़ित का गला दबाकर मोबाइल और नकदी लूटी

दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तरी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात को पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में सुलझाकर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो अपने साथ नाबालिगों को अपराध के लिए उकसाता और प्रशिक्षित करता था। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, ₹1000 नकद और पीड़ित का आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि थाने सदर बाजार में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता मोहम्मद कयामुद्दीन ने बताया कि जब वह राम कुमार मार्ग स्थित अपनी पंचर की दुकान जा रहे थे और शाही ईदगाह पार्क पार कर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने पीछे से उनकी गर्दन दबा दी, उन्हें नीचे गिराकर उनका मोबाइल फोन, ₹1500 नकद और आधार कार्ड छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सहदेव सिंह तोमर (एसएचओ/सदर बाजार) और कार्यवाहक एसीपी श्री शंकर बनर्जी के निर्देश पर एसआई संदीप यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एचसी संजय, एचसी संदीप, कांस्टेबल नवीन, महावीर और नरेंद्र शामिल थे। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज से आरोपियों की स्पष्ट पहचान हुई, लेकिन उन्हें तुरंत पकड़ना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया, साथ ही तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए तलाशी अभियान तेज किया।

लगातार प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को राम कुमार वर्मा मार्ग, धर्म कांटा, सदर बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यासर ने स्वीकार किया कि वह और उसका नाबालिग साथी सुबह-सुबह ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो अकेले चलते हैं और आसानी से लूटे जा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox