द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियारों संग वांछित अपराधी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियारों संग वांछित अपराधी गिरफ्तार

-ऑपरेशन 'नो गन्स, नो गैंग्स' को मिली सफलता

नई दिल्ली/- द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक बार फिर अपने साहसिक अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन “नो गन्स, नो गैंग्स” के तहत पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक कुख्यात बदमाश को धर दबोचा है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ जॉनी (उम्र 38 वर्ष), निवासी वीपीओ जाफरपुर कलां, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी थाना जाफरपुर कलां का घोषित ‘बी.सी.’ (बेड कैरेक्टर) है और पूर्व में डकैती व आबकारी अधिनियम के तीन मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गैंगस्टरों से प्रभावित था और इलाके में दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार रखता था। साथ ही, वह अवैध शराब के धंधे का सरगना बनने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
दिनांक 26 जून 2025 को लगभग दोपहर 2 बजे, स्पेशल स्टाफ की टीम रावता मोड़, जाफरपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गली नंबर 14, रावता मोड़ में मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 काबिल टीम की सराहनीय कार्रवाई
इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में एसआई जयबीर सिंह, एचसी देव कुमार, एचसी संदीप, एचसी सुधीर पाल और एचसी अजय कुमार शामिल थे। पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विश्वेंद्र, प्रभारी विशेष स्टाफ द्वारका के नेतृत्व और एसीपी ऑप्स द्वारका के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

मामला दर्ज, जांच जारी
प्रदीप कुमार के खिलाफ थाना जाफरपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन अपराधी है और क्या वह किसी गैंग के लिए काम कर रहा था।

डीसीपी का मिशन – ‘कोई बंदूक नहीं, कोई गिरोह नहीं’
इस कार्रवाई के संबंध में द्वारका जिला के डीसीपी श्री अंकित सिंह, आईपीएस ने कहा कि ऑपरेशन “नो गन्स, नो गैंग्स” के तहत क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है। हमारा उद्देश्य है कि समाज को हथियारों और गैंग संस्कृति के भय से मुक्त किया जाए। पुलिस इसी संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox