द्वारका में “नो गन्स, नो गैंग्स” मिशन को बड़ी कामयाबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में “नो गन्स, नो गैंग्स” मिशन को बड़ी कामयाबी

-कुख्यात बदमाश और सहयोगी को किया गिरफ्तार -18 से अधिक मामलों में शामिल शातिर

दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने एक साहसिक ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी एमडी जाफर उर्फ साहिल उर्फ सोनू, थाना डाबरी का लंबे समय से वांछित “BC” (बदमाश कैटेगरी) अपराधी है, जो 18 से अधिक स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 देशी पिस्तौल, 01 जिंदा कारतूस, 01 चोरी की स्पोर्ट्स बाइक और 01 छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि गश्त के दौरान बिंदापुर थाना पुलिस टीम ने मटियाला के डस्ट लैंड क्षेत्र में तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स बाइक को रोका। जब बाइक सवार से दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। बाइक की जांच में वह कीर्ति नगर थाने से चोरी की पाई गई। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान एमडी जाफर उर्फ साहिल उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई, जो हाल ही में जेल से छूटा था।

पूछताछ में जाफर ने बताया कि, वह कोई वैध रोजगार नहीं करता और हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। उसने अपने नाबालिग दोस्त किशोर के साथ मिलकर शांति गार्डन, सहयोग विहार, बिंदापुर से एक महिला का पर्स छीना, जिसमें मोबाइल और ₹2000 नकद थे।अपराध करने के लिए वह हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइक चोरी करता और उसका उपयोग फरार होने में करता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox