अमेरिका भारत पर लगा सकता है 500% टैरिफ, जयशंकर बोले – “हालात आने पर लिया जाएगा फैसला”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 500% टैरिफ, जयशंकर बोले – “हालात आने पर लिया जाएगा फैसला”

-भारत-अमेरिका में हुई ट्रेड डील तय

भारत-अमेरिका ट्रेड डील/- अमेरिका उन देशों पर 500% टैरिफ लगाने की कार्य योजना बना रहा है, जो रूस से तेल या गैस खरीद रहे हैं। इससे संबंधित एक विधेयक अमेरिकी सीनेट में सीनेटर लिंडसे ग्राहम के पेश किया जाएगा। जब इस बिल को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास और हमारे राजदूत लिंडसे ग्राहम के संपर्क में हैं, बाकी जब विधेयक पारित होगा तो उस वक्त देखा जाएगा कि क्या करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इस बारे में ग्राहम को भी समझाने की कोशिश हो रही है। गौरतलब है कि भारत सबसे अधिक क्रूड ऑयल और गैस रूस से खरीदता है। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रूस, भारत के लिए सबसे बड़ा सहयोगी रहा है। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद भारत रूस से तेल और हथियार खरीद रहा है।

कौन सी बिल ला रहे लिंडसे ग्राहम?
अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे जल्द ही एक विधेयक लाने जा रही है, जिसके तहत भारत और चीन सहित उन देशों पर 500%टैरिफ लगाया जाएगा, जो रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ने एक इंटरव्यू में कहा, “अगर आप रूस से सामान खरीद रहे हैं और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहे हैं तो अमेरिका में आने वाले आपके प्रोडक्ट्स पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। भारत और चीन पुतिन से 70 प्रतिशत तेल खरीदते हैं। वे उनकी युद्ध मशीन को चालू रखते हैं।”

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील तय
इसके इतर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर लंबे समय से बातचीत हो रही है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटों में इस ट्रेड डील पर अंतिम मुहर लग सकती है। 9 जुलाई को ट्रंप की ओर से लागू किया गया पारस्परिक टैरिफ का समय खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी सेक्टरों में लगभग बात फाइनल हो गई है। बस भारत एग्रीकल्चर सेक्टर को लेकर अड़ा हुआ है। बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा भी कहा गया था कि भारत, अमेरिका के साथ एक बड़ा और अच्छा समझौता करना चाहेगा, लेकिन इसके लिए शर्तें भी लागू होंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox