राजधानी में मानसून की धमक, अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में मानसून की धमक, अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल

दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून 2025 को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार यह 19 से 22 जून के बीच राजधानी में प्रवेश कर सकता है। जो सामान्य से 7-10 दिन पहले है। यह खबर भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी है। IMD के अनुसार मानसून ने पहले ही केरल में 27 मई को दस्तक दे दी थी।

दिल्ली में बारिश का आगमन
इस बार दिल्ली में मानसून 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है। इसके बाद यह तेजी से दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और अब उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मानसून अगले दो से तीन दिनों में पहुंचने की संभावना है। स्काईमेट वेदर एजेंसी ने भी दावा किया है कि 20 से 22 जून के बीच दिल्ली में अच्छी बारिश होगी, जिसके साथ मानसून की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

सामान्य से कितनी अधिक बारिश होगी
मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य से 105% अधिक बारिश का अनुमान लगाया है। जो औसत 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है। दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ क्षेत्र में 114% तक बारिश होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार अल नीनो की स्थिति नहीं बनेगी। जो आम तौर पर कम बारिश का कारण बनती है। इससे किसानों और जल संसाधनों को बड़ी राहत मिलेगी।

किन राज्यों में होगी बारिश?
मानसून की प्रगति के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 19 से 25 जून के बीच बारिश शुरू होगी। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून को और रफ्तार मिलेगी। लेकिन भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। जिसके लिए दिल्ली और अन्य शहरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में नमी का स्तर बढ़ा है। और प्री-मानसून बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति देखी जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। अगले 48 घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है जिससे तापमान में और कमी आएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox