
हिमाचल प्रदेश/सिमरन मोरया/- ऊना जिले के हरोली पुलिस थाने में बीती रात एक गंभीर मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया के जरिए तलवार से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
शुभम जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 जून 2025 को “शार्प शूटर नबाही वाला” नामक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी। इस पोस्ट में अमरीश राणा की तस्वीर के साथ दावा किया गया कि उन्हें गगरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पोस्ट पर दिलीप कुमार नामक व्यक्ति ने टिप्पणी की, “दोबारा तलवार की मांग कर रही है पब्लिक।” इसके जवाब में “शार्प शूटर नबाही वाला” ने लिखा, “तो इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर ही चलेगी।” एक अन्य यूजर रंदीप ठाकुर ने पूछा, “किस जुर्म में?” जिसका जवाब देते हुए अकाउंट ने लिखा, “वो डिप्टी सीएम और राकेश कालिया जाने।”
उपमुख्यमंत्री के खिलाफ वीडियो का मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार, ये टिप्पणियां उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक राकेश कालिया के लिए धमकी भरी हैं। बताया गया कि अमरीश राणा, जो हरोली के पंजावर गांव का निवासी है, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ एक वीडियो साझा किया था। इसके बाद उसे गगरेट पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
शुभम जोशी ने फेसबुक पोस्ट का यूआरएल और संबंधित जानकारी पुलिस को सौंपी है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त