हर्ष के शो में आमिर की रोस्टिंग ने मचाया तहलका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर्ष के शो में आमिर की रोस्टिंग ने मचाया तहलका

-शो में 'देश छोड़ो' से 'दुनिया को ठगा' तक सब कुछ सुनाया

मनोरंजन/सिमरन मोरया/- स्टैंडअप कॉमेडी का आजकल युवाओं में अलग ही क्रेज है। जाकिर खान से लेकर समय रैना तक कई सितारें सालों से दर्शकों को अपने मजेदार चुटकुलों से एंटरटेन करते आ रहे है। इन कॉमेडी की दुनिया के सितारों में एक नाम स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का भी रहा है, जो हाल ही में अपने एक शो की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में धमाकेदार अंदाज में आमिर खान और तारे जमीं पर की स्टार कास्ट को रोस्ट कर सबको हंसी के ठहाकों में डुबो दिया। हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट का वीडियो डाला, जिसमें वो स्टेज पर पूरी मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने साफ-साफ कहा, “मैं यहां कॉमेडियन बनकर नहीं, तारे जमीं पर का सुपरफैन बनकर आया हूँ।” लेकिन फिर भी हर्ष ने मौका नहीं छोड़ा और आमिर खान को उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर तीखे तंज कसकर सबको लोटपोट कर दिया। हर्ष का ये रोस्ट इतना मजेदार था कि दर्शक हंसते-हंसते पेट पकड़ने लगे। वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और पंचलाइन्स का जादू देखते ही बनता है। अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा, तो हर्ष के यूट्यूब चैनल पर जाकर इस हंसी के डोज का मजा जरूर लीजिए।

हर्ष गुजराल के शो में पहुंचे आमिर तो हो गए रोस्ट
अपनी फिल्म तारे जमीं पर के कलाकारों के साथ जब हर्ष के शो में पहुंचे आमिर तब कुछ अनोखे अंदाज में हुआ उनका शो में स्वागत। आमिर को रोस्ट करते हुए हर्ष ने कहा, “सर, आपको पता नहीं होगा, हम लोगों ने एक बार ऑनलाइन भी बात की है। लाल सिंह चड्ढा प्रमोट की थी आपने इन्फ्लुएंसर्स के साथ। हां.. उसका आपको कुछ याद नहीं होगा।” आमिर खान भी हर्ष गुजराल की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं।

देश छोड़ो, पूरी दुनिया ठग लेते हैं
शो में आगे बढ़ते हुए हर्ष कहते हैं, आमिर सर परफेक्शनिस्ट हैं भाई। अगर अच्छी पिक्चर बनाते हैं तो वो भी परफेक्ट बनाते हैं.. और जब खराब बनाते हैं, तो एकदम ही परफेक्ट बना देते हैं। देश छोड़ो पूरी दुनिया ठग लेते हैं।” इस इवेंट में आमिर के साथ दर्शील सफारी उर्फ ईशान अवस्थी , टिस्का चोपड़ा (माया नंदकिशोर अवस्थी) और विपिन अवस्थी (नंदकिशोर अवस्थी) भी मौजूद रहे। हर्ष ने नंदकिशोर अवस्थी और ईशान अवस्थी के किरदार को भी जमकर रोस्ट किया। इस वीडियो पर फैंस का दमदार रिएक्शन देखने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि हर्ष गुजराल किसी भी ऑडियंस के सामने परफॉर्म कर सकते हैं। इवेंट के अंत में आमिर खान ने हर्ष गुजराल को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox