मेरठ से खालिस्तान का आतंकी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरठ से खालिस्तान का आतंकी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मेरठ/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ में रहकर खालिस्तान के लिए अभियान चला रहे आतंकी तीरथ सिंह को यूपी एटीएस ने पंजाब पुलिस के इनपुट की मदद से पकड़ा है। उसके खिलाफ मोहाली में केस दर्ज है।
                          पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है और उसके साथियों व बाकि नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। आतंकी तीरथ सिंह के पास से भिंडरावाला के पोस्टर और अन्य प्रतिबंधित साहित्य मिला है। वह सोशल मीडिया पर खालिस्तान के लिए मूवमेंट चला रहा था। उसे मेरठ के थापर नगर से पकड़ा गया है। यूपी एटीएस ने आतंकी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एसटीएस अधिकारियों के  मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर ट्वेंटी ट्वेंटी रेफरेंडम ग्रुप बना हुआ है। यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं। इसमें एक मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर निवासी तीरथ सिंह भी था। शनिवार रात पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से आतंकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने उससे पूछताछ भी की। उसके बाद उससे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।
                           पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ऐसे व्यक्ति का पकड़ा जाना खुफिया विभाग के लिए भी चुनौती बन गया है। क्योँकि पहले भी ऐसे संदिग्ध पकडे गए हैं इसी क्षेत्र से। तीरथ सिंह के तार कहाँ कहाँ  तक  जुड़े हैं, वह अभी तक किस-किस के संपर्क में रहा यह सब पूछताछ  के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पंजाब पुलिस उसे लेकर पंजाब चली गई है जहां आगे की कार्यवाही अब पंजाब में ही चलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox