नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मेरठ/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ में रहकर खालिस्तान के लिए अभियान चला रहे आतंकी तीरथ सिंह को यूपी एटीएस ने पंजाब पुलिस के इनपुट की मदद से पकड़ा है। उसके खिलाफ मोहाली में केस दर्ज है।
पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है और उसके साथियों व बाकि नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। आतंकी तीरथ सिंह के पास से भिंडरावाला के पोस्टर और अन्य प्रतिबंधित साहित्य मिला है। वह सोशल मीडिया पर खालिस्तान के लिए मूवमेंट चला रहा था। उसे मेरठ के थापर नगर से पकड़ा गया है। यूपी एटीएस ने आतंकी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एसटीएस अधिकारियों के मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर ट्वेंटी ट्वेंटी रेफरेंडम ग्रुप बना हुआ है। यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं। इसमें एक मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर निवासी तीरथ सिंह भी था। शनिवार रात पंजाब पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से आतंकी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने उससे पूछताछ भी की। उसके बाद उससे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ऐसे व्यक्ति का पकड़ा जाना खुफिया विभाग के लिए भी चुनौती बन गया है। क्योँकि पहले भी ऐसे संदिग्ध पकडे गए हैं इसी क्षेत्र से। तीरथ सिंह के तार कहाँ कहाँ तक जुड़े हैं, वह अभी तक किस-किस के संपर्क में रहा यह सब पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पंजाब पुलिस उसे लेकर पंजाब चली गई है जहां आगे की कार्यवाही अब पंजाब में ही चलेगी।


More Stories
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”