सतपुली में भीषण हादसा: ट्रक खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सतपुली में भीषण हादसा: ट्रक खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी तराई क्षेत्रों से तो कभी पहाड़ी इलाकों से दुर्घटनाओं की दर्दनाक खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला जनपद पौड़ी के सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत बगेली गाँव के पास का है, जहाँ एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव ट्रक के केबिन को काटकर बाहर निकाला।

बुधवार को तहसील सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पाटीसेण-सतपुली मार्ग पर बगेली गाँव के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम, मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वाहन संख्या UK09CA-0849 ट्रक, बगेली गाँव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक अकेला सवार था, जो हादसे में केबिन के अंदर फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल उर्फ बंटी (उम्र 26 वर्ष), निवासी – खारसाड़ा, पोस्ट कोटि, तहसील गजा, टिहरी के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला और उसे आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox