काजोल श्रीवास्तव ने शेयर किया मदरहुड का खूबसूरत सफर, जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काजोल श्रीवास्तव ने शेयर किया मदरहुड का खूबसूरत सफर, जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म

-6 साल बाद बनने जा रही हूँ- काजोल श्रीवास्तव

अनीशा चौहान/-   ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह शादी के 6 साल बाद पहले बच्चे को जन्म देंगी। काजोल ने एक वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए 9 महीनों का सफर दिखाया है।

टीवी एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। काजोल श्रीवास्तव शादी के 6 साल बाद पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें 9 महीनों की जर्नी दिखाई। वीडियो में काजोल श्रीवास्तव बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ प्रेग्नेंसी ग्लो खूब दमक रहा है।

‘ससुराल सिमर का’ में नजर आईं काजोल श्रीवास्तव ने छह साल पहले अंकित खरे से शादी की थी, और अब मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वीडियो में काजोल ने बताया कि पहले महीने में तो उन्हें पता ही नहीं चला था कि वह प्रेगनेंट हैं। और जब पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। काजोल श्रीवास्तव ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि उन्होंने और पति ने मालदीव के लिए एक ट्रिप बुक की है। काजोल ने जैसे ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए और गुड न्यूज देते हुए वीडियो शेयर किया, बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस ने उन्हें भर-भरकर बधाइयां देने लगे। एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा और रीना कपूर ने भी काजोल श्रीवास्तव को बधाई दी।

काजोल श्रीवास्तव ने बॉयफ्रेंड अंकित खरे से 2019 में खजूराहो में शादी की थी। दोनों की सगाई नवंबर 2018 में हुई थी। काजोल के पति अंकित अमेरिका में काम करते हैं। अंकित असल में काजोल श्रीवास्तव की बहन के देवर हैं। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले अंकित से शादी के बारे में सोच भी नहीं रही थीं, पर उनकी मम्मी ने एक्ट्रेस के सामने प्रपोजल रखा। फिर काजोल को पैरेंट्स ने समझाया और वह अंकित खरे से शादी के लिए मान गईं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox