टाइगर फॉल में नहाने पर लगी रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टाइगर फॉल में नहाने पर लगी रोक

-पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत

उत्तराखंड/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘टाइगर फॉल’ में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने झरने में नहाने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह निर्णय सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है, क्योंकि झरने के पास अचानक एक बड़ा पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों में दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली अलका आनंद (55 वर्ष) शामिल थीं, जो अपनी बेटी और दामाद के साथ घूमने आई थीं। वहीं दूसरे पर्यटक गीतराम जोशी (38 वर्ष), सेलाकुई क्षेत्र से अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे झरने के नीचे नहा रहे थे और अचानक पहाड़ी से एक विशाल पेड़ गिर गया।

गौरतलब है कि इसी दिन एक स्कूल के लगभग 80 बच्चे भी झरने पर पहुंचे थे, लेकिन संयोगवश हादसे से कुछ ही समय पहले वे वहां से रवाना हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वहां करीब 25-30 लोग ही मौजूद थे।

गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ते तापमान के कारण ‘टाइगर फॉल’ में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां प्रतिदिन 1000 से 1500 पर्यटक पहुंच रहे हैं।

प्रशासन ने हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नहाने पर रोक लगा दी है और सुरक्षा उपायों को सख्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox