दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार

-दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक

दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 40 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस को इनके पास से कई ऐसे अहम दस्तावेज मिले हैं, जो इस पूरे घुसपैठ नेटवर्क और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह की पोल खोलते हैं।

गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल के निर्देश पर चला अभियान

दिल्ली पुलिस ने यह अभियान गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देशों के तहत चलाया। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कालिंदी कुंज, वसंत कुंज और सरोजिनी नगर जैसे इलाकों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 40 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र की प्रतियां और फर्जी भारतीय दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए।

बांग्लादेश से भारत में ऐसे घुसे घुसपैठिए

पुलिस के अनुसार इन घुसपैठियों ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, नदिया और मेघालय की सीमाओं से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। कई मामलों में इन्हें एजेंटों की मदद से फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। यही एजेंट दिल्ली और अन्य राज्यों में इन लोगों के रहने और काम करने की व्यवस्था करते थे।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट का भी भंडाफोड़ हुआ है। यह रैकेट बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर देता था। पुलिस को इनके ठिकानों से 11 फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, फिंगरप्रिंट स्कैनर और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

जांच जारी, जल्द होंगे और खुलासे

फिलहाल दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने वाले इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस घुसपैठ रैकेट से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox