कर्तव्य पथ पर गूंजा राष्ट्रप्रेम : ‘तिरंगा यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया नमन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्तव्य पथ पर गूंजा राष्ट्रप्रेम : ‘तिरंगा यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया नमन

नई दिल्ली/-  कर्तव्य पथ पर आज मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों ने भारत की वीर सेनाओं के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प और एकता को मजबूती से दर्शाया।

देशभक्ति के रंग में रंगा कर्तव्य पथ

इंडिया गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचने वाली इस तिरंगा यात्रा में छात्र, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

कई प्रतिभागियों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी नजर आए, जिन पर लिखा था —
“ऑपरेशन सिंदूर : दुनिया को एक ही संदेश, पाकिस्तान आतंकी देश”।
यह संदेश देशवासियों की भावनाओं और आतंक के खिलाफ सख्त रवैये को बखूबी बयां कर रहा था।

राजनीतिक नेतृत्व की भी रही जोरदार मौजूदगी

इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री प्रवेश वर्मा, गृह, बिजली और शिक्षा मंत्री आशीष सूद सहित कई बड़े नेता और सांसद शामिल हुए। नेताओं ने न सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

देशभर में गूंजा तिरंगे का सम्मान

दिल्ली तक सीमित न रहते हुए यह तिरंगा यात्रा बेंगलुरु, जयपुर, रांची, भोपाल और अंडमान-निकोबार जैसे शहरों में भी आयोजित की गई। इन स्थानों पर भी हजारों नागरिकों ने शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।

यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई 11 दिवसीय राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा का हिस्सा है, जो 13 मई से 23 मई तक देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox