
हैदराबाद/शिव कुमार यादव/- एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुली चुनौती दी है। पाकिस्तान में भारत ने जो तबाही मचाई उसके बाद ओवैसी ने मुनीर और शहबाज से पूछा कि क्या चीन के विमान से रहीम यार खान एयरबेस पर लैंड कर पाएंगे।
दरअसल, भारत ने 10 मई को पाकिस्तान में जबरदस्त कार्रवाई करते हुए उसके कई एयरबेस को तबाह कर दिया, जिसमें पंजाब प्रांत में स्थित रहीम यार खान एयरबेस भी शामिल है। पाकिस्तान को चीन के हथियार पर बड़ा घमंड था, लेकिन भारत से तनाव में दिख गया कि चीनी माल की कोई गारंटी नहीं होती। इसी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने पूछा कि क्या शहबाज और मुनीर चीनी विमान से रहीम यार खान एयरबेस पर लैंड करेंगे।

इन एयरबेस को पहुंचा नुकसान
भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियां सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया था। पसरूर और सियालकोट बेस पर रडार साइट को भी सटीक हथियारों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि लड़ाई में 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और भारत ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ये हमले नौ और 10 मई की रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रमुख भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयास के बाद किए गए थे।
वहीं, रहीम यार खान के उपायुक्त खुर्रम जावेद ने दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन दोनों से हवाई अड्डे को निशाना बनाया। जावेद ने बताया, हमले में रॉयल लाउंज नष्ट हो गया और हवाई अड्डे के एप्रन क्षेत्र में 10 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!