रोहतक में दर्दनाक हादसा: सीवर की सफाई करते समय एक ही परिवार के तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहतक में दर्दनाक हादसा: सीवर की सफाई करते समय एक ही परिवार के तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत

रोहतक/हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के रोहतक जिले के माजरा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक ही परिवार के तीन लोगों की सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महावीर, उनके बेटे लक्ष्मण और दीपक के रूप में हुई है। तीनों आपस में पिता और पुत्र थे।

सीवर की सफाई के दौरान हुआ हादसा

गांव माजरा में रहने वाले महावीर, जो कि सेना से सेवानिवृत्त हैं, के घर के सामने सीवरेज जाम हो गया था। इसकी सफाई के लिए उनका बेटा लक्ष्मण गड्ढे में उतरा। लेकिन सीवर में मौजूद जहरीली गैस की वजह से वह बेहोश होकर अंदर गिर गया।
लक्ष्मण को गिरता देख उसका भाई दीपक उसे बचाने के लिए उसी गड्ढे में उतर गया, मगर वह भी जहरीली गैस का शिकार हो गया।

जब दोनों बेटों को सीवर में गिरा देखा, तो पिता महावीर भी उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में उतर गए। दुर्भाग्यवश, वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर गिर पड़े।

दमकल विभाग ने निकाले शव, गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

परिवार में कोहराम, लोगों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक महावीर की पत्नी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कई बार सिवरेज की सफाई के लिए शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

गांव के लोगों का कहना है कि सीवरेज की हालत बेहद खराब है, अक्सर नालियां जाम रहती हैं, मगर संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox