दिल्ली आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरनंदी पुरम से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरनंदी पुरम से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड

-ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

गाजियाबाद/सिमरन मोरया/- शहर में जल्द ही एक और एलिवेटेड रोड बन जाएगा। यह रोड राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा। इसकी लंबाई करीब दो किमी होगी। जीडीए ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसे हरनंदी परम योजना से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इससे इस एरिया के अलावा मोरटा, सिहानी, मुरादनगर आदि एरिया के लोग सीधे यूपी गेट और उसके आगे दिल्ली तक बिना रुके जा सकेंगे। इस पर जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सर्वे और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाने का काम किया जाएगा। बताया गया कि इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
जीडीए के अधिकारियों ने बताया कि हरनंदी परम योजना को आगे बढ़ाए जाने की दिशा में भी जीडीए तेजी के साथ काम कर रहा है। किसानों के साथ कई दौर की बैठक हो चुकी है। किसानों को कितनी विकसित भूमि दी जा सकती है, इस पर बातचीत की जा रही है। यह भी लगभग फाइनल स्तर पर है। अगले महीने होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को भी रखने की जीडीए तैयारी कर रहा है। ऐसे में यहां के लोगों को सिग्नल फ्री रास्ता देने के लिए कवायद की जा रही है।

ऐसा होगा रूट
राजनगर एक्सटेंशन में जहां से एलिवेटेड रोड अभी शुरू हो रहा है वहां से इसे हिंडन नदी के किनारे-किनारे बनाया जाएगा। सिटी फॉरेस्ट के बगल से होते हुए यह आगे बढ़ेगा। आगे चलकर यह प्रस्तावित इंटरनैशनल क्रिकेट ग्राउंड के बगल से होते हुए यह 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड के पास इसे उतारा जाएगा। ट्रैफिक आउटर रिंग रोड से होते हुए सीधे हरनंदी परम योजना से जुड़ जाएगा। इतना ही नहीं यहां का ट्रैफिक आगे चलकर नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के साथ भी लिंक हो जाएगा।

सिग्नल फ्री होगा रास्ता
इसके बनने के बाद मेरठ रोड से आने वाला ट्रैफिक जो एलिवेटेड रोड से दिल्ली जाना चाहता है उसे पहले एनपीआर पर आना होगा। वहां से 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड से होते हुए सीधे प्रस्तावित एलिवेटेड रोड पर आ जाएगा। इससे दिल्ली आना और जाना आसान हो जाएगा। सभी लोगों को राजनगर एक्सटेंशन के एलिवेटेड रोड पर जाना होता है तो राजनगर एक्सटेंशन के जाम से जूझना पड़ता है। इससे राजनगर एक्सटेंशन समेत मेरठ रोड से सटे क्षेत्र सिहानी, मोरटा, मुरादनगर, मधुबन बापूधाम और ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा, इंदिरापुरम और वैशाली के लोगों को सहूलियत मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox