सीमा हैदर पर भड़की नोएडा की महिला, कहा – ‘पाकिस्तान का कचरा, वापस भेजो’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीमा हैदर पर भड़की नोएडा की महिला, कहा – ‘पाकिस्तान का कचरा, वापस भेजो’

-सीमा के सनातनी होने के दावे पर तंज कसा गया

नोएडा/सिमरन मोरया/- सचिन मीणा और सीमा हैदर की प्रेम कहानी जिन दिनों सुर्खियां बनी थीं, एक और किरदार की जमकर चर्चा हुआ करती थी। इस किरदार का नाम मिथिलेश भाटी है और वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। लप्पू सा सचिन कहने वालीं मिथिलेश एक बार फिर सीमा हैदर पर फायर हैं। अब उन्होंने आतंकी हमले को लेकर सीमा हैदर और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘सीमा हैदर पाकिस्तान का कचरा है। उसे वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए। भारत में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।’
पाकिस्तान को कायर बताते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला करना उसकी आदत है। उन्होंने सीमा हैदर को पाकिस्तान की बेटी बताते हुए उस पर भरोसा करने को गलत बताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीमा हैदर ने इस हमले पर कोई बयान क्यों नहीं दिया।

‘आतंकी हमले पर क्यों नहीं बोल रहीं सीमा हैदर’
एक न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में मिथिलेश भाटी ने कहा- ‘पाकिस्तान का कोई भी आदमी किसी का सगा नहीं हो सकता। सीमा हैदर पर भरोसा करना गलत है, क्योंकि वह पाकिस्तान की बेटी है। सीमा हैदर हर छोटी-बड़ी बात पर वीडियो बनाती है, लेकिन, पहलगाम में हुए इतने बड़े हमले पर उसने एक शब्द भी नहीं कहा। जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो डाला। मिथिलेश ने इसे दिखावटी देशभक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नाटकों से देशभक्ति साबित नहीं होती।’

सीमा के सनातनी के दावे पर तंज कसा
मिथिलेश ने सीमा हैदर के सनातनी होने के दावों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई भी असली हिंदू अपने कमरे में मंदिर और मूर्तियों की नुमाइश नहीं करता। ये सब उसकी नौटंकी का हिस्सा है। मिथिलेश ने यह भी कहा कि शायद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने उसे इस हमले पर कुछ भी बोलने से मना किया है, इसलिए वह चुप है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox