
उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/- चारधाम यात्रा की शुरुआत आज पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर हो गई है। इस पावन दिन पर माँ यमुना जी के श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर शुभ मुहूर्त में कपाट खोले गए। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस शुभ घड़ी के साक्षी बने और उन्होंने माँ यमुना के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यमुनोत्री धाम, चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव है और यहाँ से आध्यात्मिक यात्रा की विधिवत शुरुआत मानी जाती है। प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत