लाॅक डाउन में 25 मई से शुरू होगी सभी घरेलु उड़ान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाॅक डाउन में 25 मई से शुरू होगी सभी घरेलु उड़ान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने लाॅक डाउन में रेलवें बाद अब हवाई यात्रा में भी बुधवार को बड़ी राहत देते हुए 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। लॉकडाउन 4.0 में केंद्र की ओर से यह बड़ी राहत की खबर है। हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट कर दिया है कि हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को पहले से घोषित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हफ्ते पहले एसओपी दिशानिर्देश जारी किए थे। हालांकि यह भी सामने आया कि 25 मई को सभी फ्लाइटें सुचारू नही हो पायेंगी। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि 25 मई से केवल 33 प्रतिशत हवाई जहाज की उड़ान पर पायेंगे।
                       इस संबंध में जानकारी देते हुए उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए और देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लाॅक डाउन में दो महीने के बाद देश में सभी घरेलु उड़ानों के परिचालन को मंजूरी दे दी गई है। 25 मई से पहले की तरह उड़ाने सुचारू हो जायेगी। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें व नियम भी बनाये गये है। जिनका सभी को पालन करना होगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों को दो घंटे पहले पंहुचना होगा और लाॅक डाउन व कोरोना महामारी के तहत लागू की गई सभी शर्तें पूरी करनी होगी। 33 प्रतिशत उड़ानो पर जवाब देते हुए मंत्रालय ने कहा कि हवाईजहाजों को कोरोना के हिसाब से तैयार किया जाना है जिसके लिए कई चीजों की जरूरत होगी। लेकिन जल्द ही सभी फ्लाइटें काम करना आरंभ कर देंगी।

मंत्रालय ने कहा कि सभी यात्रियों को निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैः-  

लक्षण दिखने पर नही होगी अनुमति
-अगर किसी यात्री या स्टाफ में कोई लक्षण दिखाई देता है या आरोग्य सेतु एप पर उसे ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा है तो ऐसे व्यक्ति को एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– एयरपोर्ट के अंदर आने की इजाजत उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी, जिनकी फ्लाइट छह घंटे के भीतर उड़ान भरने वाली होगी।
– जिनको बुखार या शरीर का तापमान अधिक होगा, उन्हें यात्रा करने से रोक दिया जाएगा।

तीन घंटे पहले चेक इन
– एयरलाइंस को प्रस्थान समय से तीन घंटे पहले चेक-इन काउंटर खोलना और प्रस्थान से 60 से 75 मिनट पहले बंद करना होगा।
– प्रस्थान समय से एक घंटा पहले बोर्डिंग शुरू हो जाएगी और विमान के उड़ने के 20 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे।
– आरोग्य सेतु अनिवार्य, वेब चेक इन को बढ़ावा आरोग्य सेतु का मोबाइल में डाउनलोड होना जरूरी होगा।
-एयरपोर्ट जाने के लिए अधिकृत की गई टैक्सी का ही कर सकेंगे इस्तेमाल
– पहले चरण में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले यात्रियों को हवाई यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी
– सिर्फ वेब चेक इन करनी होगी और बोर्डिंग पास का प्रिंट साथ लाना होगा।
– हर समय मास्क पहने रखना जरूरी होगा। हमेशा अपने साथ 350 मिलीलीटर सैनेटाइजर की बोतल साथ रखनी होगी।
– साथी यात्रियों से कम से कम चार फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।

प्रशासन को रखना होगा ये ख्याल
– सभी बैग को अच्छे से सैनेटाइज करना होगा, इसी के बाद उन्हें विमान में चढ़ाया जाएगा।
– पर्याप्त मात्रा में सैनेटाइज की हुई ट्रॉली रखनी होगी।
– यात्रियों की भीड़ न लगे, इसलिए ज्यादा से ज्यादा काउंटर खोलने होंगे।
– वॉशरूम समेत प्रत्येक जगहों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात करना होगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जा सके।
– एयरपोर्ट पर कम से कम खाने-पीने के स्टॉल रखे जाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox