द्वारका/शिवकुमार यादव/- द्वारका सै.18 में आज होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य ने कहा की होली सदभावना प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार है हम सभी को मिलकर के मानना चाहिए।

इस दिन पुराने भेदभाव मन की कड़वाहट और ईर्ष्या द्वेष को छोड़कर के भाईचारे, प्रेम, सहृदय के साथ समाज में एकता का नया संदेश देना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुमेरचंद गुप्ता ने बताया की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण विद्या है । उन्होंने कहा जीवन को जितना योग और प्रकृति के नजदीक रखेंगे उतने ही स्वस्थ रहेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा भी हमें प्रकृति के साथ जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है ।

कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिठाई बाटी गई एवं गुलाल के साथ रंगारंग होली मनाई गई।
जिसमें विशेष रूप से डॉ .ज्योति, नितेश, मोनिका, रूबी शुक्ला, शुभम अहीर, एवं सिमा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार एवं साहिल ने किया।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार