होली के रंग: कवियों के संग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली के रंग: कवियों के संग

बहादुरगढ़/ शिवकुमार यादव/- करोड़ ऐजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोहतक रोड स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलमवीर विचार मंच के सौजन्य से स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुत ‘होली के रंग, कवियों के संग’ कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक देवेन्द्र धमीजा ने की जबकि मंच संचालन आशु कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।
युवा कवयित्री सुनीता सिंह की वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हास्य व्यंग्य के प्रख्यात कवि शिव ओम शिव ने अपनी चुटीली रचनाओं से सभी को खूब हंसाया।

अर्चना झा, दीपिका वत्स व नीरू ने जहां हल्की-फुल्की रचनाओं के माध्यम से मेल-मिलाप और भाईचारे के रंगोत्सव होली का संदेश दिया दिया वहीं कवयित्री सुदेश संदूजा ने अपने काव्य मय प्रहसनों से मंत्रमुग्ध किया। स्कूल की प्राचार्या डॉ विरेन्द्र कौर मेहता ने आमंत्रित कलमवीरों का आभार जताते हुए संक्षिप्त सी कविता भी सुनाई।

इस अवसर पर मंचासीन रहे स्कूल के निदेशक व ट्रस्ट के पदाधिकारियों सर्वश्री देवेन्द्र धमीजा, जोगेन्द्र भगत, नंदकिशोर व अजय कुमार आदि ने भी समस्त छात्रों व अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी कवियों व कवयित्रियों को आकर्षक स्मृति चिन्ह व उपहार देने के अलावा अप्रैल में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन करने की घोषणा भी की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox