महाकुंभ पर तीखे बयान देने वाले सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकुंभ पर तीखे बयान देने वाले सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज

-वीडियो वायरल होने के बाद अफजाल अंसारी के खिलाफ हुई कार्रवाई

गाजीपुर/शिव कुमार यादव/- सपा से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें सांसद कहते नजर आ रहे है कि ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा। लेकिन अब उनके इस बयान के खिलाफ बृहस्पतिवार की रात शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सांसद ने अपने पद की गरिमा के विरुद्ध जाते हुए टिप्पणी की, जिससे सनातन हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके पूर्व भी सनातन हिन्दू धर्म के साधू संतों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।

ये है मामला
बता दें कि सपा सांसद अफजाल अंसारी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वालों को लेकर बयान दे डाला था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा और भीड़ देखने से ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।यह वीडियो शादियाबाद में दो दिन पहले संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद ने कहा कि ट्रेनों का हालत यह है कि लोग़ शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतें कांप रही हैं। बच्चों को गोद में छुपाकर रो रही हैं बिलख रही हैं।

शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं, जो ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं और पुलिस वाले भी परेशान हैं। टीटीई अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिए हैं की कहीं भीड़ पिटाई न कर दें। मैंने अपनी आंख से देखा है।

ट्रेनों में जो तोड़फोड़ करने वाले हैं उनकी उम्र 15 से 20 साल की है। इतनी भीड़ हो गई कि इन लोगों ने इतना अनुमान नहीं लग पाया था। भगदड़ में न जाने कितने लोगों की मौत हो गई, लेकिन सही गिनती आज तक पता नहीं चल पाई।

लौट के जो लोग आ रहे हैं वह मौत का मंजर का बखान कर रहे हैं।अपने ऊपर दर्ज हुए केस को लेकर अफजाल अंसारी ने कहा कि मैंने जो सनातन में लिखा है वही बयां किया है और कुंभ में जो हालात है वह किसी से छिपे नही है। बाकि उनकी सरकार है वह जो चाहे कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox