इस बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

-15 फरवरी से शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, 44 लाख छात्र देंगे पेपर

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। सीबीएसई ने इस साल से सभी परीक्षा सैंटरों में कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। कैमरे लगने के बाद ही स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए 44 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए हैं।
           

इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए देशभर में करीब 7800 केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि समापन 18 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के पेपर से होगा। बारहवीं की पहली परीक्षा उद्यमिता विषय व 17 फरवरी को शारीरिक शिक्षा की होगी। बारहवीं का अंतिम पेपर 4 अप्रैल को साइकोलॉजी का होगा।
         

पेपर लीक व नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। छात्रों को स्कूल ड्रेस व प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र पर छात्र का रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा सेंटर की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है, इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध है। परीक्षा सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक होगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक होगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे
इस बार यदि कोई भी छात्र परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाएगा या प्रश्न पत्र डालेगा तो छात्र की वर्तमान और साथ ही अगले वर्ष की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं यदि किसी छात्र ने उत्तरपुस्तिका में गाली या धमकी लिखी या करेंसी रखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल फोन सहित) को अपने पास रखना, उपयोग करना या उपयोग करने के प्रयास करने को भी अनफेयर मीन्स (नकल) में गिना जाएगा। साथ ही उसे परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में छात्रों को किसी प्रकार के संचार उपकरण (फोन, ईयर फोन व अन्य) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड की ओर से भेजी जाने वाली मार्किंग स्कीम के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox