शिव कुमार यादव/- :मुंबई झारखंड राज्य के रांची शहर के रहने वाले अनुराग बनर्जी काफी समझदार और शानदार अभिनेता हैं जो कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आ चुके हैं और अब जल्द ही वह अपनी आने वाली हिंदी फिल्म देव vs दैत्य में अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आएंगे। अनुराग मुख्य रूप से झारखंड के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन बंगाल में बिताया और अब वह मुंबई में फिल्मों के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं जिसका नतीजा एक शानदार हिंदी फिल्म देव वर्सेस दैत्य है। इस फिल्म के निर्माता सतरंगी मीडिया से के. सिंह हैं और लेखक निर्देशक ए गुप्ता हैं, गीत-संगीत प्रदीप रंजन, स्वर नबनिता साह, पायल, रंजन, सुदीप और आदित्य के हैं।फिल्म के प्रस्तुतकर्ता सुशीलाजीत सहनी जीत हैं। आपको बता दें कि अनुराग बनर्जी फिलहाल एक वेब सीरीज को लेकर व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग बंगाल में चल रही है। मुख्य कलाकारों में अनुराग बनर्जी के साथ आयुष गर्ग,रिंकू यादव, अंशू, कोमल, बच्चन पचेरा, शारदा सावंत, शुभम, लवली कोमल इत्यादी नजर आएंगे।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा