संभल के मोहल्ला दरबार में मिला सबसे बड़ा कुआं, टोंक के राजा से जुड़ी है इसकी ऐतिहासिक पहचान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संभल के मोहल्ला दरबार में मिला सबसे बड़ा कुआं, टोंक के राजा से जुड़ी है इसकी ऐतिहासिक पहचान

मानसी शर्मा/- जामा मस्जिद के पास स्थित एक पुराना कुआं बृहस्पतिवार को खोला गया। यह कार्य संभल नगर पालिका ने किया। इस कुएं को वर्षों पहले बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से खोला गया है और इसे संवारने का काम शुरू होगा। संभल और आसपास के क्षेत्रों के कूपों और तीर्थों को संवारने के लिए संभल कल्कि देवतीर्थ समिति मदद कर रही है। यह समिति प्राचीन कूपों और तीर्थों को संवारने के लिए अपनी सलाह देगी।

इसके बाद पालिका और ग्राम पंचायत इन स्थानों को संवारने का काम करेंगे। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजेंद्र पैंसिया हैं। सह-अध्यक्ष और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस पहल में शामिल हैं। 41तीर्थ और 19कूप चिह्नित, कुएं पुराने रूप में लौटेंगे डीएम डॉ. पैंसिया ने बताया कि अब तक 41तीर्थ और 19कूप चिह्नित किए जा चुके हैं। इनका संवारने का कार्य समिति की निगरानी में किया जाएगा। इसके अलावा, जो कुएं खोले गए हैं,

उन्हें भी उनके पुराने रूप में ही संजोया जाएगा। टोंक के राजा का प्राचीन कुआं भी संवरने के लिए तैयार सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में स्थित प्राचीन कुएं का निरीक्षण एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की टीम ने बुधवार को किया। यह कुआं जिले का सबसे बड़ा कुआं है। इसकी बनावट अन्य कुओं से अलग है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कुआं टोंक के राजा के दरबार से जुड़ा हुआ था, जो नवाब हुआ करते थे। इस क्षेत्र में बने भवनों से यह संकेत मिलता है कि कभी इस इलाके में राजा का निवास स्थान रहा होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यह बड़ा कुआं भी जल्द ही उसके पुराने रूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox