
मानसी शर्मा/- एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ से अचानक लौट गईं. वे महाकुंभ में आई थीं. उन्हें यहां 10 दिनों तक रुकना था, लेकिन वे अचानक लौट गई हैं. बुधवार सुबह वे रॉयल भूटान एयरलाइंस से प्रयागराज से भूटान के लिए रवाना हुईं. बुधवार सुबह ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर रॉयल भूटान एयरलाइन की फ्लाइट लैंड हुई थी. यहां से लॉरेन भूटान पहुंच गई हैं. कुछ दिनों तक वे भूटान में ही प्रवास करेंगी. हालांकि जाते-जाते उन्होंने गुरु से दीक्षा ली. लॉरेन 10 दिनों तक महाकुंभ में कल्पवास का करने आईं थीं. लेकिन 3 दिनों में ही लॉरेन अचानक लौट गईं. मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने की उनकी खास इच्छा थी. लेकिन वे नहीं कर पाईं. बताया जा रहा है कि सामूहिक गंगा स्नान में लॉरेन बीमार हुई थीं. जॉब्स 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थीं. वे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में ठहरी थीं.
बता दें कि महाकुंभ में लॉरेन को नया नाम कमला दिया गया है. लॉरेन की सनातन धर्म में गहरी आस्था है. शायद यही वजह है कि आध्यात्मिकता की खोज में वे भारत आ पहुंची. यहां पहुंचते ही वे सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गई थीं. इसके बाद वे कुंभ आई थीं.





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप