
मानसी शर्मा/- राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कप मच गया। ये सभी लोग देहरादून के रहने वाले थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, पूरा परिवार 12 जनवरी को समाधि वाली गली स्थित राम-कृष्ण आश्रम धर्मशाला में कमरा किराए पर लिया था। उन्हें 14 जनवरी को चेक आउट करना था। बीते मंगलवार जब धर्मशाला का कर्मचारी सफाई करने के लिए कमरे के बाहर पहुंचा तो उसे कोई हलचल नहीं दिखी। जिसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो चारों मृत मिले। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक दंपति और उनका एक बेटा व एक बेटी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (60), कमलेश (55), नितिन (32) और नीलम (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटनास्थल पर किसी तरह की लड़ाई झगड़े के संकेत नहीं मिले है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।





More Stories
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस