दिल्ली चुनाव में भाजपा ने उतारे कुल 68 उम्मीदवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली चुनाव में भाजपा ने उतारे कुल 68 उम्मीदवार

-नीतीश व चिराग पासवान को मिली एक-एक सीट

दिल्ली/शिव कुमार यादव/– दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने आज 9 उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने तीन लिस्ट में 59 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। अब पार्टी ने 70 में से 68 उम्मीदवार मैदान में उतारें हैं। वहीं भाजपा ने गठबंधन धर्म निभाते हुए नीतीश कुमार व चिराग पासवान की पार्टी को एक-एक टिकट दिया है। इस बीच बीजेपी ने 40 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा पार्टी अब तक 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। दो सीटें उसने अपने सहयोगियों जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ी है। बुराड़ी से जेडीयू और एलजेपी (आर) देवली सीट से चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने तीन लिस्ट के जरिए 59 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने बवाना से रवींद्र कुमार को, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल को उतारा है।
पार्टी ने मुस्लिम बहुल बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर से प्रवीण निमेष को टिकट दिया है। बता दें कि बीजेपी अब 68 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं दो सीटें उसने एनडीए के सहयोगियों जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ी है।

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
बीजेपी ने बुधवार रात को 40 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चैहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंन्द्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह को स्टार प्रचारक बनाया है।
बीजेपी ने पूर्वांचल के कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है। इसमें सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव का नाम शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने 7 मुख्यमंत्रियों को भी मैदान में उतारा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, पुष्कर सिंह धामी, हिमंत बिस्वा सरमा, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव का नाम शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox