दिल्ली की जनता इस बार आपदा और विपदा से चाहती है छुटकारा- अलका लांबा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की जनता इस बार आपदा और विपदा से चाहती है छुटकारा- अलका लांबा

-चुनाव प्रचार के दौरान अलका लांबा ने आप को आपदा और भाजपा को विपदा से किया संबोधित -कहा- जनता इस बार परिवर्तन यानी कांग्रेस को चाहती है।

कालकाजी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता आपदा और विपदा दोनों से छुटकारा चाहती है और यह मैं यूं ही नही कह रही हूं। क्योंकि कालकाजी में जनता आपदा और विपदा से इस कदर परेशान हो चुकी है कि अब परिवर्तन चाहती है यानी कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है।

अलका लांबा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी को आपदा और भारतीय जनता पार्टी को विपदा के नामों से संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस को परिवर्तन का नाम दिया। उन्होने कहा कि मैं कालकाजी की गलियों में घूम रही हूं, जो दिल्ली की “टेंपररी मुख्यमंत्री“- जैसा कि केजरीवाल जी ने आतिशी मार्लेना के बारे में कहा- उनका क्षेत्र है। लेकिन उनके प्रचार के दौरान जनता की बदलाव की मंशा का अहसास यहां दिख रहा है।

उन्होने कहा कि पिछले 10 साल आप की सरकार दिल्ली में है लेकिन इसबार केजरीवाल क्यों ऐलान पर ऐलान कर रहे हैं। दिल्ली की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है लेकिन केजरीवाल तो इसे भी ऐलानों के माधयम से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या आप ने पंजाब की जनता से किए वादे पूरे किए। पूरे 10 साल में केजरीवाल की सरकार दिल्ली में सिवाए वादों के कोई काम नही कर पाई। वहीं भाजपा भी निगम में रही लेकिन दोनो दिल्ली का विकास करने की बजाए लड़ती रही और इस झगड़े में जनता पिसती रही।

उन्होने कहा कि शीला दीक्षित जब मुख्यमंत्री थी और केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब दिल्ली में काम हुए थे क्योंकि दोनो ने राजनीति से ऊपर उठकर काम किया था। लेकिन आज सत्ता का लालच विकास पर भारी पड़ रहा है। भाजपा और आप दिल्ली की सत्ता पाने के लिए सारी हदें पार कर रही है। आज एलजी हर काम पर जांच बैठा रहे हैं। मैं पूछती हूं जब शीशमहल पर 33 करोड़ खर्च हुए तक तब एलजी कुछ नही बोले और केजरीवाल शराब नीति लाए तो एलजी ने रोका क्यों नही इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा और आप इस पर राजनीति कर रहे हैं और जनता को मूर्ख बनाकर वोट लेना चाहते हैं। लेकिन अब दिल्ली की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और दिल्ली में दोनो पार्टियों से छुटकारा चाहती है।

उन्होने कहा कि शराब नीति का आतिशी मार्लेना को विरोध करना चाहिए था। क्यों शराब की एक पर एक बोतल फ्री दी गयी? क्यों युवाओं के शराब पीने की उम्र घटाकर 21 कर दी गयी? जनता इन सब का जवाब तो मांग ही रही है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। एक-एक मंत्री को पद गंवाना पड़ा, जेल जाना पड़ा। जनता में नाराजगी है। मेरे सामने रमेश विधूड़ी हैं भाजपा से कालकाजी की जनता पूछ रही है कि वो तो दस साल सांसद रहे. क्या किया? सांसद आपके, नगर निगम आपका, केंद्रशासित प्रदेश..और आपने क्या किया? अब समय आ गया है जब दिल्ली की जनता दिल्ली में परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस को दिल्ली की सत्ता में लाना चाहती है। उन्होने कहा कि हमने दिल्ली की जनता के बीच अच्छे उम्मीदवारों का उतारा है जो जनसेवक की भावना से काम कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox