हम सबने ठाना है हर मतदाता का वोट डलवाना है- बलराम मीणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हम सबने ठाना है हर मतदाता का वोट डलवाना है- बलराम मीणा

-मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वॉकथॉन का आयोजन -जिला दक्षिण-पश्चिम ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए द्वारका में एनएसयूआईटी से वेगस मॉल तक किया वॉकथॉन का आयोजन

द्वारका/शिव कुमार यादव/- हम सबने ठाना है, हर मतदाता का वोट डलवाना है के नारे के साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला दक्षिण-पश्चिम प्रशासन ने शनिवार को द्वारका में वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दक्षिण-पश्चिम के अतिरिक्त उपायुक्त बलराम मीणा ने किया। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी एसडीएम अलका चौधरी, ओएसडी एसडीएम चुनाव एवं स्वीप इंचार्ज पूर्व एसडीएम विनय कौशिक, अधिकारी नवीन मेंहदीरत्ता, ईसीआई के मीडिया प्रमुख देवांश तिवारी, स्वीप के मीडिया प्रभारी एम के सुमन, खिलाड़ी विजय डागर, वेगस मॉल के समन्वयक नीरज किशोर व स्वीप के नोडल अधिकारी सत्यपाल के साथ-साथ जिला के बीएलओ ने वॉकथॉन में भाग लिया और एनएसयूआईटी से वेगस मॉल तक वॉकथान कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहे है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड् नाटक, वॉकथॉन जैसे कार्यक्रमों के आयोजनों से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान छेड़ दिया है।

इस अवसर पर जिला दक्षिण-पश्चिम के अतिरिक्त उपायुक्त बलराम मीणा ने वॉकथॉन में भाग ले रहे सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी है। आप सब को इसबार जिले को पूरी दिल्ली में मतदान में पहले नंबर पर लाना है। अभी तक जिला में 65 से 70 प्रतिशत तक ही मतदान रहा है लेकिन इस बार हम सबने मिलकर जिला में शत-प्रतिशत मतदान कराना है। उन्होने कहा कि अगर जिला में 75 प्रतिशत से ऊपर मतदान होता है तो वह हर बीएलओं को बोनस दिलाने की अनुशंसा करेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी एसडीएम अलका चौधरी ने कहा कि बीएलओं हर मतदाता तक अपनी पंहुच सुनिश्चित करे और हर मतदाता को उनके वोट का महत्व समझाएं तथा वोट डलवाने का काम करे। उन्होने कहा कि हर बार रविवार को वोट डलवाए जाते थे लेकिन इसबार चुनाव आयोग ने बुधवार का दिन चुना है। जिसे लेकर चुनाव आयोग का कहना है कि रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग वोट डालने की बजाए घूमने चले जाते थे। लेकिन इस बार वोट के लिए छुट्टी का दिन नही चुना गया है। उन्होने कहा कि अगर जिला में वोट प्रतिशत बढ़ता है तो यह आपकी ही मेहनत का नतीजा होगा।

ओएसडी एसडीएम चुनाव एवं जिला स्वीप इंचार्ज विनय कौशिक ने कहा कि हम सबको दिल्ली के विकास के लिए नेताओं को कोसने की बजाए अपना वोट डालने पर ज्यादा सोचना चाहिए। अगर हम वोट नही डालेंगे तो फिर हम किसी को कुछ कहने के भी अधिकारी नही है। हमारा हर एक वोट हमारी दिल्ली के लिए जरूरी है। इसलिए हम सबकों स्वयं का वोट तो डालना ही चाहिए साथ ही दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना याहिए। उन्होने कहा कि जिला की स्वीप टीम हर मतदाता को जागरूक करने के लिए जिला में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिसमें से वॉकथॉन भी एक है।

सैंकड़ों बीएलओ, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं जिला अधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त बलराम मीणा के नेतृत्व में एनएसयूआईटी से वेगस मॉल तक वॉकथॉन की और इसका समापन वेगस मॉल पर हुआ। द्वारका के सरकारी स्कूल के बच्चों ने मनोहर धुनों के साथ सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वीप के मीडिया प्रभारी एम के सुमन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदाताओं को बूथ तक लाना ही हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिसे हमने ईमानदारी से निभाना है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox