
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स महाकुंभ 2025 में शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल की लॉरेन 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां 29 जनवरी तक वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में रहेंगी। बता दें कि जुलाई 2020 तक लॉरेन पॉवेल को फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सालाना सूची में 59वें स्थान पर रखा गया था। टाइम्स मैगजीन ने कई बार उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि स्वामी जी ने उनको अपना गोत्र दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है। बता दें स्टीव जॉब्स की मौत 5 अक्टूबर 2011 को हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार लॉरेन जॉब्स पहले भी महाकुंभ में आ चुकी हैं। वह हिंदू धर्म के प्रति काफी आस्था रखती हैं। कुंभ के अलावा उनके इंडिया में कुछ निजी कार्यक्रम भी हैं, जिनमें वह हिस्सा लेंगी।

स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने दिया अपना गोत्र
स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने मीडिया में कहा कि लॉरेन जॉब्स समेत देश-दुनिया के कई दिग्गज कुंभ में हिस्सा लेंगे, हम सभी का स्वागत करते हैं। उनका कहना था कि जहां तक लॉरेन की बात है तो वह कुंभ में शामिल होने आ रही हैं, इसके अलावा वह यहां अपने गुरु से भी मिलेंगी। उनका कहना था कि हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है।

लॉरेन करेंगी ‘कल्पवास’
जानकारी के अनुसार महाकुंभ 2025 में लॉरेन कल्पवास भी करेंगी। बता दें हिंदू धर्म में कुंभ और माघ माह में साधुओं सहित गृहस्थों के लिए कल्पवास की परंपरा है। इस दौरान गृहस्थों को कुछ समय के लिए शिक्षा और दीक्षा दी जाती है। इसके कुछ नियम और धार्मिक मान्यताएं होती हैं, जिसमें तप, होम और दान किया जाता है। इसके अलावा सुधा मूर्ति, हेमा मालिनी और सावित्री जिंदल भी कल्पवास करने जा रही हैं।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची