दिल्ली बीजेपी में फिर हुई नुपुर शर्मा की एंट्री, बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली बीजेपी में फिर हुई नुपुर शर्मा की एंट्री, बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें

-नुपुर शर्मा को भाजपा बना सकती है प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति करेगी फैसला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है और आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली भाजपा में नुपुर शर्मा की फिर से एंट्री हो गई है। पार्टी नुपुर शर्मा को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। इतना ही नही यह भी अटकलें है कि पार्टी नुपुर शर्मा को प्रत्याशी भी बना सकती है। यह वही नुपुर शर्मा है जिन्होने अपने विवादित बयान से पार्टी की परेशानी बढ़ा दी थी और पार्टी ने उनको विवादित बयान के कारण दो साल पहले निष्कासित कर दिया था। हालांकि यह अभी अटकल ही है क्योंकि टिकट का फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को करना है। वैसे भी इस बार के चुनाव में  त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है।

इस बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कैंपेन चला रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो उनको सीएम फेस बनाने की मांग भी कर डाली है। यूजर्स ने कहा नूपुर शर्मा को कालकाजी सीट से टिकट दे देना चाहिए। बता दें कि पार्टी ने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी पर विवादित बयान के बाद पार्टी के कालकाजी से उम्मीदवार बदलने की चर्चा भी है।

नुपुर शर्मा का विवादित बयान
बता दें कि नूपुर शर्मा ने 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगबंर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विपक्ष समेत विदेशों से भी नूपुर शर्मा के खिलाफ आवाज उठी थी। बीजेपी ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है, जो किसी धर्म या संप्रदाय का अपमान करती है। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर ने अपना बयान वापस लेने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox