नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है और आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली भाजपा में नुपुर शर्मा की फिर से एंट्री हो गई है। पार्टी नुपुर शर्मा को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। इतना ही नही यह भी अटकलें है कि पार्टी नुपुर शर्मा को प्रत्याशी भी बना सकती है। यह वही नुपुर शर्मा है जिन्होने अपने विवादित बयान से पार्टी की परेशानी बढ़ा दी थी और पार्टी ने उनको विवादित बयान के कारण दो साल पहले निष्कासित कर दिया था। हालांकि यह अभी अटकल ही है क्योंकि टिकट का फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को करना है। वैसे भी इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है।

इस बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कैंपेन चला रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो उनको सीएम फेस बनाने की मांग भी कर डाली है। यूजर्स ने कहा नूपुर शर्मा को कालकाजी सीट से टिकट दे देना चाहिए। बता दें कि पार्टी ने कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी पर विवादित बयान के बाद पार्टी के कालकाजी से उम्मीदवार बदलने की चर्चा भी है।
नुपुर शर्मा का विवादित बयान
बता दें कि नूपुर शर्मा ने 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगबंर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विपक्ष समेत विदेशों से भी नूपुर शर्मा के खिलाफ आवाज उठी थी। बीजेपी ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है, जो किसी धर्म या संप्रदाय का अपमान करती है। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर ने अपना बयान वापस लेने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई गई।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!