नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में अब अर्धसैनिक बल यानी सीआरपीएफ भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। सीआरपीएफ के 144 जवान कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से ज्यादातर दिल्ली और आसपास के हैं। बल ने अपना मुख्यालय बंद कर दिया है और उसको सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
सीआरपीएफ मुख्यालय तक संक्रमण की घुसपैठ हो चुकी है. जिसके बाद सीआरपीएफ मुख्यालय को सील कर दिया गया है। दिल्ली में मरकज की जांच करने वाले पुलिस वालों तक भी संक्रमण पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस के 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजधानी में अब तक कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 64 की मौत हो चुकी है। दिल्ली कई हिस्सों में कोरोना रोजाना तेजी से फैल रहा है। सुरक्षा बलों में कोरोना की घुसपैठ से केंद्र सरकार भी सकते में आ गई है। जिसे देखते हुए अर्ध सैनिक बलों के जवानों की सुरक्षा के लिए विचार किया जा रहा है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा