सामाजिक कार्यकर्ताओं को बांटी पीपीई किट व मास्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामाजिक कार्यकर्ताओं को बांटी पीपीई किट व मास्क

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच आज लोग अलग-अलग तरीके से बचाव के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कहीं भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है तो कहीं मेडिकल की सुविधा दी जा रही है। वहीं जो लोग गरीबों को खाना खिला रहे हैं उनके बचाव के लिए जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी और जय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय पाराशर की टीम की तरफ से 100 पीपीई किट और 1000 फेस मास्क वितरित किए गए हैं।

जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी और जय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय पाराशर की टीम की तरफ से 100 पीपीई किट और 1000 फेस मास्क वितरित किए गए हैं।


                                   इस अवसर पर डॉ. संजय पाराशर कहा कि भोजन बांटने वाले लोगों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेवारी है. इसीलिए हमने इन सभी लोगों के लिए आज फेसमास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराई हैं। ताकि ये लोग भी कोरोना वायरस से बचे रहे और सुरक्षित रह कर लोगों की सेवा कर सकें। इस मौके पर उन्होने धर्मपुरा, रोशनपुरा व नजफगढ़ में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए खाना का प्रबंध कर रही संस्थाओं व मेडिकल सुविधायें उपलब्ध करा रहे स्वयंसेवकों को उनके ठीकानों पर जाकर पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर भेंट कियें। उन्होने बताया कि उनकी संस्था भी पिछले 30 दिन से न्यू रोशनपुरा में भोजन व दवाईयों का वितरण करती आ रही है और करीब 2000 लोगों को रोजाना भोजन दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होने अपने सहयोगी चांद पहलवान, सतीश पराशर, राजपाल सांगवान व बिजेन्द्र दत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया जो उनके साथ मिलकर समाजसेवा के कामों में लगे हुए हैं और कोरोना महामारी से बचाव के लिए मेडिकल सुविधाएं और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होने लोगों से घरों में रहने और सरकारी आदेशों का पालने करने की अपील भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox